पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर लगा 'झुकते हैं लोग, झुकाने वाला चाहिए' लिखा पोस्टर
जाति जनगणना के मुद्दे पर क्रेडिट लेने की मची होड़ के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे राबड़ी आवास के सामने राजद के द्वारा लगाया गया एक पोस्टर देखने को मिला। पोस्टर पर लिखा है लोग झुकते हैं झुकाने वाला चाहिए। इस पोस्टर के जरिए जाति जनगणना के मुद्दे पर बिहार वासियों और देशवासियों को मुबारकबाद भी दिया गया है।