पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरनास्थल पर वार्ड सचिवों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
ग्रेड पे बढ़ाने और प्रोन्नति की उम्र सीमा समाप्त करने समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए पंचायत सचिवों ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि गृह जिले में ही स्थानांतरण या पदस्थापन नियमावली बनाया जाए। ग्रेड पे अभी ₹2000 है जिसे 2800 रुपए किया जाए।