विदिशा: अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, गुरुवार देर रात कई होटल-ढाबों पर दबिश; 4 पर मामला दर्ज
जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के आधार पर विभाग के स्टाफ ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर जांच की। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार रात 8 बजे से 11 बजे तक आबकारी टीम ने मदिरा दुकान अहमदपुर बायपास सहित विदिशा शहर के विभिन्न होटल एवं ढाबों पर कार्रवाई की गई।