*पीथास में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व*
पीथास : बृजमोहन सुवालका
पीथास मांडल तहसील के पीथास गांव में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ करवा चौथ की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का श्रवण किया। शाम को चंद्रमा के दर्शन एवं अर्घ्य अर्पित करने के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति, वैवाहिक प्रेम, आपसी विश्वास एवं समर्पण का प्रतीक है। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे गांव में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।