*पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में सरपंच पदों के लिए 86.48 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान*
*जालसू में सर्वाधिक 88.89 प्रतिशत तथा रामपुरा डाबड़ी में 88.57 प्रतिशत मतदान*
*जयपुर:कमलेश आमेटा 30 अक्टूबर।* पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 86.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि कुल 3 लाख 78 हजार 364 मतदाताओं में से 3 लाख 27 हजार 224 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र अमरसर में 84.24 प्रतिशत, आमेर में 85.98 प्रतिशत, जालसू में 88.89 प्रतिशत, रामपुरा डाबड़ी में 88.57 प्रतिशत तथा शाहपुरा में 84.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें जालसू पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 88.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रामपुरा डाबड़ी में 88.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।