चकरनगर: पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी पति गिरफ्तार
थाना भरेह क्षेत्र में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवपूजन (39) पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नाथू सिंह निवासी पहलन, थाना भरेह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर को मृतिका के भाई ने बहिन की गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।