रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम भैंसारी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर तीन युवक सवार थे और हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और 108 एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में फंसे तीनों बाइक सवारों के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
घायल युवकों का विवरण
सुरजीत, पुत्र मानसिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
विजय, पुत्र सुरेन्द्र, उम्र 19 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
संदीप, उम्र 21 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव टीमों की तत्परता से तीनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। #facebookviral #socialmedia #uttarakhand #today #Update #rudraprayag #instagram #resque