न्यूज़ देशआदेश 📢 महत्वपूर्ण सूचना – शटडाउन (बिजली बंदी)**
**दिनांक:** 16-09-2026 (बुधवार)
**समय:** सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
**प्रभावित लाइन:** 132 केवी गिरिनगर फीडर (गिरिनगर सब-स्टेशन से आपूर्ति)
**प्रभावित क्षेत्र (जहाँ बिजली बंद रहेगी):**
पूरा पांवटा साहिब, रामपुरघाट, देवीनगर, शुभखेड़ा, भेड़ेवाला, सतौन, शिल्लई, पुरुवाला, बदरीपुर तथा इनसे जुड़े सभी आस-पास के इलाके।
---
** विशेष ध्यान दें:**
यह शटडाउन **गिरिनगर सब-स्टेशन** से संबंधित है, हालाँकि अभी **ALDC शिमला** से आधिकारिक स्वीकृति (अप्रूवल) आना बाकी है।
जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, आपको तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।
विद्युत उपमंडल सतौन के अंतर्गत भी आने वाले राजबन फीडर, सतौन फीडर, चांदनी फीडर, कफौटा, कमरऊ सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 16 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी सतौन उपमंडलाधिकारी रवि शंकर चौहान ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि दिन बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आवश्यक मरम्मत, रखरखाव तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
इस अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 10 घंटे तक बिजली से चलने वाले सभी कार्य ठप रहेंगे। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें तथा सहयोग बनाए रखें।
Paonta Sahib, Sirmaur | Sep 15, 2026