एनएच-707 पर राजबन पुलिस का रूटीन जांच अभियान, यातायात नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
राजबन। एनएच-707 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजबन पुलिस ने रूटीन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
जांच के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट, निर्धारित स्पीड लिमिट, वाहन में निर्धारित संख्या में सवारियां सहित अन्य यातायात नियमों की जांच की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जितनी सीटर क्षमता का वाहन है, उसमें उतनी ही सवारियां होनी चाहिए। दोपहिया वाहन पर भी निर्धारित सीमा से अधिक सवारी बैठाने से बचने की हिदायत दी गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि एनएच-707 जैसे व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।