सूचना।
उर्वरक वितरण के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि अब उर्वरक का वितरण एग्रीस्टैक (AgriStack) ID के माध्यम से किया जाएगा।
अतः सभी किसान अपने मोबाइल फोन में “Framework for Fertilizer Sale” एप्लीकेशन डाउनलोड करें तथा AgriStack Portal पर अपना पंजीकरण करवाएं।
उर्वरक प्राप्त करने के लिए किसान को उक्त एप्लीकेशन के माध्यम से उर्वरक की मांग (Demand) दर्ज करनी होगी, QR Code जनरेट करना होगा तथा अपनी पसंद के उर्वरक विक्रेता/डीलर का चयन करना होगा। इसके बाद चयनित डीलर द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसान को उर्वरक उपलब्ध करवाया जाएगा।
अतः सभी ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्र के किसानों को AgriStack Portal पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पंजीकरण में सहयोग प्रदान करें।
यदि किसी किसान का पंजीकरण भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पा रहा है, तो वह संबंधित राजस्व कार्यालय/पटवारी से संपर्क करके अपने भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन करवाना सुनिश्चित करें।
सभी किसान समय रहते अपना AgriStack पंजीकरण एवं भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होना सुनिश्चित करें, क्योंकि पंजीकरण न होने की स्थिति में आवश्यकता के समय उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
धन्यवाद।
कृषि विभाग, पांवटा साहिब