Public App Logo
Profile Picture

देशआदेश

@newsdeshadesh
105Followers
0Following
खेलों से जुड़ें युवा, नशे से रहें दूर : पवन शर्मा

फूलपुर क्रिकेट टीम को क्रिकेट ड्रेस वितरित कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

 न्यूज़ देशआदेश 

पाँवटा साहिब। युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के शिवपुर जोन अध्यक्ष श्री पवन शर्मा ने ग्राम पंचायत फूलपुर की क्रिकेट टीम को क्रिकेट ड्रेस वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के अध्यक्ष श्री मोहित सैनी, संजू सैनी सहित नवादा एवं शिवपुर पंचायतों के क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे।

पवन शर्मा ने कहा कि युवा देश और समाज की ताकत हैं। उन्हें खेलों से जोड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन देने के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी मजबूती दी जाएगी। स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज की नींव हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मैदान को अपना साथी बनाएं, नशे को नहीं।
विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भूंगरनी ने लिया यह फैसला, प्रस्ताव पारित
ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा और फूलपुर का अहम फैसला, 

जन्म पर 2100 रूपये और शादी पर 3100 रूपये से अधिक बधाई राशि नहीं

मनमर्जी से हजारों रुपये मांगने पर लगेगी रोक, ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को भेजा

देशआदेश

 ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा और फूलपुर ने सामाजिक आयोजनों में बधाई राशि को लेकर अहम फैसला लिया है। ग्राम सभा की बैठक में बच्चों के जन्म और लड़के के विवाह के अवसर पर किन्नरों द्वारा मनमर्जी से मांगी जाने वाली बधाई राशि पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भीत दें कि ग्राम पंचायत कार्यालय में 5 जुलाई 2026 को प्रधान नरेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव संख्या-10 के तहत यह मामला रखा गया था। प्रस्ताव में कहा गया कि बच्चे के जन्म और लड़के के विवाह पर किन्नर अपनी मनमर्जी से बधाई राशि मांगते हैं, जो कई बार हजारों रुपये तक पहुंच जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए ग्राम सभा में राशि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

मानपुर देवड़ा पंचायत प्रधान नरेंद्र पाल और फूलपुर प्रधान गुरजीत कौर, उपप्रधान नरेश कश्यप ने प्रस्ताव के अनुसार बच्चे के जन्म पर 2100 रूपये और लड़के के विवाह पर 3100 रूपये की बधाई राशि निर्धारित की गई है।

 ग्राम पंचायत का कोई भी सदस्य इससे अधिक बधाई राशि नहीं देगा। प्रस्ताव को आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम पांवटा साहिब को भेजा गया है।

ग्राम पंचायत के इस फैसले को ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक आर्थिक दबाव और मनमानी पर रोक लगाने की उम्मीद है।
कुंडीयो पंचायत प्रधान रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में पंचायत बॉडी ने भी लिया यह फैसला, कमेंट में बताएं अपनी अपनी राय
गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे अनिल शर्मा को मदद की दरकार

PGI चंडीगढ़ में चल रहा उपचार, परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म; आर्थिक सहयोग की अपील

देशआदेश
पांवटा साहिब/शिलाई। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के भंगाटा निवासी अनिल शर्मा गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज से उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

अनिल शर्मा के इलाज पर अब तक परिवार की जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। लगातार चल रहे उपचार के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में परिजनों ने समाज के लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।

परिवार ने कहा कि अनिल शर्मा के उपचार को जारी रखने के लिए आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि अनिल का उपचार बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रह सके।

परिवार ने अबतक सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया है।
पितृपक्ष में 6 प्रभावी उपाय 😍 पितरों की शांति और आशीर्वाद के लिए विशेष उपाय 😍 

<nis:link nis:type=tag nis:id=श्राद्ध nis:value=श्राद्ध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पितृ nis:value=पितृ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पितृपक्ष nis:value=पितृपक्ष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पक्ष nis:value=पक्ष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrupaksha nis:value=pitrupaksha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrapaksh nis:value=pitrapaksh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrudosh nis:value=pitrudosh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitru nis:value=pitru nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrupuja nis:value=PitruPuja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitradosh nis:value=pitradosh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shraadh nis:value=shraadh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kushchawda nis:value=kushchawda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitar nis:value=pitar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्राद्धपक्ष nis:value=श्राद्धपक्ष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पितृदेव nis:value=पितृदेव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पिंडदान nis:value=पिंडदान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pitrutarpan nis:value=PitruTarpan nis:enabled=true nis:link/> 

🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏
ग्राम पंचायत फूलपुर के दो अहम फैसले, किन्नरों को बधाई राशि और गोरखुवाला से गैस सप्लाई मांग पर विचार

लड़के की शादी पर 3100 रुपये और लड़का होने पर 2100 रुपए 

 देशआदेश
फिर बंद हुई कंडेला-अंबीवाला सड़क को मनीष तोमर ने करवाया बहाल

यातायात बहाल होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

देशआदेश सच की परख़ 

कंडेला। बरसात के कारण बंद पड़ी करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पुरुवाला-कंडेला-अंबीवाला सड़क को कांग्रेस नेता एवं क्रशर मालिक मनीष तोमर ने जेसीबी भेजकर दोबारा बहाल करवा दिया है। सड़क पर यातायात शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर ने सड़क पर जेसीबी लगवाकर मार्ग को चालू करवाया था, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद हुई बारिश और सड़क पर पेड़ गिरने के कारण मार्ग फिर से बंद हो गया। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, संदीप , सुनील आदि ने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की समस्या की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने बिना देर किए जेसीबी भेजकर सड़क को बहाल करवाया।

 इस दौरान जहां सड़क अधिक संकरी थी, वहां उसे चौड़ा भी करवाया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। फिलहाल सड़क पर यातायात व्यवस्था फिर से बहाल हो गई है।

मनीष तोमर ने ग्रामीणों से कहा कि भविष्य में भी यदि सड़क को लेकर किसी तरह की परेशानी आती है या मार्ग दोबारा खराब होता है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
नशे के कारोबारियों और संरक्षण देने वालों में से किसी को नहीं बख्शेंगे : सुक्खू

Gen-Z और Gen-Alpha की नशे के खिलाफ मुहिम को बताया सुरक्षित भविष्य की उम्मीद

न्यूज़ देशआदेश  रामपुर

रामपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ Gen-Z और Gen-Alpha का संकल्प देखकर गर्व होता है। नशे के खिलाफ उठी यह आवाज वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की उम्मीद है। हम सब मिलकर प्रदेश से चिट्टे का समूल नाश करेंगे।

मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में कानून की सख्ती के साथ-साथ समाज की जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनअभियान से जुड़ने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सड़क हादसे में घायल नाथूराम चौहान का अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

समाजसेवी दल के प्रतिनिधिमंडल ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, सरकार से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

 देशआदेश सच की परख़ 

पांवटा साहिब। गत माह सड़क दुर्घटना में घायल हुए समाजसेवी एवं पर्यावरणविद् नाथूराम चौहान का हाल जानने के लिए शनिवार को समाजसेवी मदन मोहन शर्मा, प्रदीप चौहान समेत दल का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उपचाराधीन नाथूराम चौहान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्रांति ज्वाल प्रजामंडल हिमाचल प्रदेश के संस्थापक भरत ठाकुर ने किया। 

भरत ठाकुर ने कहा कि नाथूराम चौहान लंबे समय से आम लोगों के साथ-साथ जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने नाथूराम चौहान को समाज और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाला व्यक्ति बताया।

भरत ठाकुर ने कहा कि नाथूराम चौहान के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया और उनकी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय है। उनके अनुसार, सरकार को चौहान और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने वाले ऐसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि नाथूराम चौहान ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्न मंचों पर पर्यावरण, जीव-जंतु, जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
भरत ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नाथूराम चौहान और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मदन मोहन शर्मा, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, सोशल वर्कर मनिंदर सिंह, नवीन शर्मा आदि प्रतिनिधिमंडल ने नाथूराम चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा आश्वासन दिया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
Video 10
*सिरमौर में डिवाइन विजडम की खेल प्रतिभा का डंका, 17 पदक और 12 स्टेट चयन*

कराटे, तायक्वोंडो और वुशु में 12 राज्य स्तरीय चयन; कराटे व तायक्वोंडो में रनर-अप ट्रॉफी

देशआदेश नारग । 

जिला स्तरीय SGFI अंडर-19 बॉयज टूर्नामेंट-2026 में डिवाइन विजडम स्कूल, कोटड़ी मजरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नारग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कराटे, तायक्वोंडो और वुशु में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 12 राज्य स्तरीय चयन हासिल किए। विद्यालय के अनुसार, अंडर-19 बॉयज वर्ग में कराटे, तायक्वोंडो और वुशु तीनों खेलों में एक साथ राज्य स्तर पर चयन हासिल करना स्कूल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रतियोगिता में डिवाइन विजडम स्कूल ने कराटे और तायक्वोंडो में रनर-अप ट्रॉफी भी अपने नाम की।

वुशु में छह खिलाड़ियों का चयन

वुशु में पीयूष, रौनक, गौरव, भरत, मनन और प्रत्युम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

कराटे में नौ खिलाड़ियों ने जीते पदक

कराटे में गौरव, प्रत्युम और आयुष ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। भरत, धैर्य और दिव्यांशु ने रजत, जबकि कार्तिक, जतिन और जीशान ने कांस्य पदक हासिल किया।

तायक्वोंडो में भी खिलाड़ियों का दबदबा

तायक्वोंडो में गौरव, प्रत्युम और अभिनव ने स्वर्ण पदक हासिल किए और राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। अभिनव, भरत, आयुष और रौनक ने रजत, जबकि कार्तिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय कोच अमन राठौर के कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा कोच अमन राठौर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
पांवटा साहिब में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने की समीक्षा

पांवटा साहिब – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज विकास खंड अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं तथा मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से मंदिर की वर्तमान व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मंदिर परिसर में स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में हुई चर्चा तथा लिए गए निर्णयों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसडीएम पाँवटा साहिब द्विज गोयल, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र ठाकुर, बी.डी.ओ. विकास बंसल, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स सतीश गोयल, अश्वनी शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
*कोटडी व्यास फाइटर ने जीती पांवटा साहिब में ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी*

प्रेसनोट पांवटा साहिब। 

हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित एम.सी. ग्राउंड में ‘अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन किया गया। खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला रग्बी खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और ‘खेल से ही है पहचान’ के संदेश को मजबूत करना रहा।

 अंडर -15 प्रतियोगिता में कोटडी व्यास फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया माजरा दूसरे स्थान पर रहा। द स्प्रिंग नेक्टर अकैडमी सीनियर में विजेता का खिताब व कोटडी व्यास फाइटर ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया वही दोनों कैटेगरी मे द सक़ोलर होम टीम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया  
वही  खिलाड़ियों  दीपिका,  स्नेहा चौधरी, पायल  दिव्यांशी,सहित 
स्वेता,स्नेहा, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता  और महक अनिशा काजल ने बेहतरीन तालमेल, गति, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसा टूर्नामेंट एक हमें मंच है कि राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन मिले हम धन्यवाद करना चाहेंगे रख दिया एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का जिन्होंने इतना अच्छा आयोजन आयोजित किया

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी (भैला)  मनीष तोमर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पांवटा साहिब के समाजसेवी श्री ओमप्रकाश ठाकुर जी उपस्थित रहे। वहीं ओपनिंग सेरेमनी में सिविल सप्लाई डायरेक्टर नसीम बेगम व शाहनवाज खान (शानू) जी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 इस लीग का आयोजन 
आयोजन हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद एवं सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने संभाली, जबकि हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के कोषाध्यक्ष बोर्ड टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार  ऑल ओवर इंचार्ज रहे।

मैचों को नियमों के अनुसार निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने में क्वालिफाइड रेफरी रूबी, अनीशा, नवप्रीत, सुमित एवं अरविंद  अंशुल अरबाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अस्मिता पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीम की 130  महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने सभी ऑफिशियल,सभी प्लेयर का सभी अतिथियों का इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन और उसे सफलतापूर्वक करवाने हेतु धन्यवाद किया
खबर का असर: दो साल से बदहाल सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत

देशआदेश, पांवटा साहिब।

 सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। करीब दो वर्ष पहले बाढ़ के दौरान गिरि नदी के कटाव से बांगरण-शमशेरगढ़ क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद अब तक स्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं होने से ग्रामीणों को पुराने सालघाटी-बांगरण मार्ग से ही आवाजाही करनी पड़ रही थी।

लेकिन खबर छपते ही विभाग हुआ सतर्क और आज ही सड़क की मरम्मत शुरू कर दी, स्थानीय पंचायत प्रधान गुरजीत कौर, नरेंद्र कुमार, उप प्रधान नरेश कश्यप, महिला मंडल संगतों देवी सहित लोगों ने जताया आभार।

बता दें कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों, बागवानों और पशुपालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीण गीताराम, अनिल, मोतीराम, रामस्वरूप, नीलू और महेंद्र सहित महिलाओं संगतों देवी, सुनीता व विद्या देवी ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने के कारण कई दर्जन परिवारों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ था।

पंचायत उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह, अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई। 

ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने सड़क के कुछ हिस्सों में कथित अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाते हुए विभाग से आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की।

ग्रामीण महिला संगतो देवी ने क्षेत्र के लिए जोड़ सड़क मार्ग तैयार करने की मांग की, ताकि भविष्य में मुख्य सड़क बाधित होने पर ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता मिल सके। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब भी जरूरत पड़ेगी, नारी शक्ति ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

देशआदेश की खबर का असर

इस मामले को देशआदेश द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया। 

पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया गया है और बुधवार को ही सड़क को दुरुस्त करवा दिया गया है।

स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने तथा विभाग तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचाने के लिए देशआदेश चैनल का आभार व्यक्त किया।
न्यूज़ देशआदेश 
राष्ट्रीय एकता शिविर में नादौन के कत्यान पटियाल ने बढ़ाया हिमाचल का मान
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के घड़ोह गांव निवासी कत्यान पटियाल को राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में भाग लेने और शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कत्यान पटियाल ने पंजाब के मलोट स्थित एनसीसी राष्ट्रीय अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कत्यान की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचायक है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कत्यान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा नादौन और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।
भंगानी में 4 अक्टूबर को दिन-रात सजेगा ओपन वॉलीबॉल कप

न्यूज़ देशआदेश । 

युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भंगानी की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को दिन-रात ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब का यह लगातार दसवां ओपन वॉलीबॉल कप होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

क्लब के सचिव रफीक अहमद एवं संयोजक मोहबत अली ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी राज्य की वॉलीबॉल टीम भाग ले सकती है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और भंगानी पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी हनीश खान और भंगानी पंचायत उपप्रधान जमील अहमद बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

आयोजकों ने कहा कि नवयुवक मंडल द्वारा हर वर्ष “नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” के संदेश के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

 प्रतियोगिता के दौरान दिन और रात होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
*एमएलए सुखराम चौधरी के दमदार संबोधन से भावी उम्मीदवारों के मंसूबों पर फिरा पानी* 
https://www.facebook.com/share/v/1FKQug1XTE/
 *शेर अभी जिंदा है, फेवर में माहौल ने भावी उम्मीदवार बनने वालों की उड़ाई हवा*
न्यूज़ देशआदेश 
धौलाकुआं पंचायत में किन्नरों के शगुन की राशि तय, जन्म पर और विवाह पर इतनी

देशआदेश

पांवटा साहिब। उप मण्डल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धौलाकुआं की ग्राम सभा बैठक में किन्नर समुदाय द्वारा जन्म एवं विवाह समारोह के दौरान ग्रामीणों से ली जाने वाली राशि निर्धारित करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है।

 पंचायत ने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर आगामी कार्रवाई के लिए जिला सिरमौर प्रशासन को भेजा है।
पंचायत कार्यालय में 3 सितंबर 2026 को प्रधान मलकीत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा बैठक में रखे गए प्रस्ताव के अनुसार किन्नरों द्वारा बच्चों के जन्म पर 2100 रूपये तथा विवाह समारोह के अवसर पर 5100 रूपये की राशि लेने का प्रावधान निर्धारित करने की बात कही गई है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि पंचायत क्षेत्र में किन्नरों द्वारा ग्रामीणों से अपनी मनमानी के अनुसार राशि की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए ग्राम सभा में यह प्रस्ताव रखा गया।

पंचायत ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए उचित कार्रवाई एवं आगामी प्रक्रिया के लिए जिला सिरमौर के उपायुक्त को भेजा है। अब इस प्रस्ताव पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर ग्रामीणों की नजर है।

गौरतलब है कि हाल ही में सिरमौर की कालाअंब पंचायत ने भी किन्नर समुदाय द्वारा समारोहों में लिए जाने वाले शगुन की अधिकतम राशि निर्धारित करने का निर्णय लिया था।
श्री पांवटा विकास मंच का तीसरा विकल्प नोटा
पांवटा साहिब: जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री हिप्र लाइव
जयराम ठाकुर बोले CM साहब इसी फज़ियत आज तक नहीं हुई, ....देखे
सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को मालूम नहीं, कि मुख्यमंत्री भी हार जाते है, अब नम्बर.....
श्री पांवटा विकास मंच का तीसरा विकल्प, पोंटा में चलेगा नोटा
युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

पाँवटा साहिब, 27 सितंबर 2026:
युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। नियुक्तियां 22 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी गई हैं।
विधानसभा युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पाँवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में ब्लॉक युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में भी उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सकीन अली द्वारा जारी अधिसूचना में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने की जानकारी दी गई है।
अधिसूचनाओं में IYC General Secretary एवं State Incharge शेष नारायण ओझा, IYC Secretary एवं State Co-Incharge ज्योतिष HM, PYC President छत्तर सिंह ठाकुर, PYC State General Secretary एवं District Sirmaur Incharge आर्यन चौहान तथा DYC Sirmaur President अरुण ठाकुर की स्वीकृति का उल्लेख किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।