चौसा: चौसा नगर पंचायत में विकास कार्यों पर चर्चा, समिति ने कई कार्यों को दी मंज़ूरी
Chausa, Buxar | Apr 6, 2026 चौसा नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को करीब 3:30 अपराह्न में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई,। जिसमें मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। बैठक में हाई मास्ट लाइट लगाने, समरसेबल के साथ टंकी लगाने, चापाकल निर्माण, सामुदायिक शेड निर्माण, फागिंग मशीन क्रय करने और नालों की सफाई जैसे कार्यों पर सहमति बनी।