बनखेड़ी: ग्राम डूगर में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
सोमवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी भोला पिता केसव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी संभू ने ग्राम डूगर में सड़क किनारे फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।