बनखेड़ी: चांदोन में विजयादशमी पर रामलीला के समापन पर राज्य सभा सांसद ने पात्रों को पुरस्कार वितरित किए, सांसद का हुआ तुलादान
विजयदशमी के अवसर पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात ग्राम चादोंन में रामलीला के समापन पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने रामलीला के पात्रों को पुरस्कार वितरित किए। वही ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी का तुलादान किया गया। साथ ही विजयादशमी के अवसर पर सांसद ने शस्त्रों की पूजन की।