बनखेड़ी: बनखेड़ी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कार्यकर्ताओं का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
शनिवार को सुबह करीब 9 बजे विजयादशमी के अवसर पर बनखेड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान पथ संचलन बनखेड़ी शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए पथ संचलन का लोगों द्वारा फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।