सोमवार को दोपहर 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी गगन पिता अशोक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी मुन्नू ने ग्राम करपा में सड़क फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।