बनखेड़ी: चांदौन में समस्त नवदुर्गा महोत्सव समितियों की संयुक्त विशाल शोभायात्रा में क्षेत्रीय सांसद हुए शामिल
रविवार को करीब 1 बजे ग्राम चांदोन में समस्त नवदुर्गा महोत्सव समितियां के द्वारा संयुक्त विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। वहीं देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकाली शोभा यात्रा का समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अंजुमन कमेंटी सहित विभिन्न लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।