राजेंद्र नगर में राज मंत्री के आवास के रास्ते पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटोरा लेकर भीख मांगने का प्रदर्शन किया
सतना के राजेंद्र नगर स्थित राज्य मंत्री के घर के रास्ते पर रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है,जिसमे युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मकसूद अहमद शेरू के नेतृत्व में भारी संख्या में युवक कांग्रेस नेता हांथ में कटोरा लेकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के आवास का घेराव करने बढ़े लेकिन तैनात भारी पुलिस बल ने रोक लिया।