सेमरिया चौराहे में एक हफ्ते पहले दबंग लोगों से रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट पर पुलिस दबंग सत्यम तोमर को तलाश रही थी । रविवार की सुबह 11:30 बजे जानकारी लगते ही पुलिस सेमरिया चौराहा पहुंची और दबंग सत्यम को गिरफ्तार करके थाने ले गई । आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पेश करने के लिए अदालत रवाना हो गई है ।