नागौद के पटियन टोला निवासी बालक नैतिक चौधरी साइकिल से घूम रहा था । तभी अचानक साइकिल अनियंत्रित होकर भीटारी पुल के नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया । रविवार की दोपहर 3 बजे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल नैतिक को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटना की पूछताछ कर रही है ।