सेमरिया चौक पर कार-बाइक टक्कर, क्षतिपूर्ति के बदले मोबाइल छीना, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
रामपुर के त्योंधरी निवासी राकेश विश्वकर्मा कार से सतना आया था । सेमरिया चौक ओम रिसॉर्ट के पास कार की बाइक से भिड़ंत हो गई । क्षतिग्रस्त बाइक की क्षतिपूर्ति के एवज में अज्ञात बाइक सवार जबरन कार सवार राकेश विश्वकर्मा का कीमती मोबाइल छीनकर भाग गया । रविवार की दोपहर 1 बजे पीड़ित कार सवार राकेश कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी ।