कोटर थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को भजनपुर देवरी से किया गिरफ्तार
कोटर थानाक्षेत्र मे शादी के वादे पर युवक युवती रिलेशनशिप मे रह रहे थे । दोनो मे अनबन होने पर युवती को छोड़कर युवक अपने घर गांव भाग गया । पीड़ित युवती कोटर थाना जाकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । रविवार शाम 430 बजे पुलिस ने जिला अस्पताल मे आरोपी का मेडिकल कराया और पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।