मीनापुर: मीनापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 25 बीएलओ का वेतन भुगतान रोक दिया, 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा
मुजफ्फरपुर जिले मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यरत 25 बीएलओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। वहीं सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ ने बताया कि जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।