मीनापुर: नेउरा गंगासागर पुल के पास बाइक से जा रहे शिक्षक और शिक्षिका के ऊपर पेड़ का डाल टूटकर गिरा, शिक्षिका की हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गंगा सागर पुल के समीप स्कूल जा रहे शिक्षक और शिक्षिका के ऊपर अचानक पेड़ का डाल टूट कर गिर गया। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जिस कारण महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है।