मीनापुर: घोसौत पंचायत में उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, नए उप मुखिया को मिला समर्थन
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के घोसौत पंचायत के उपमुखिया राजीव रंजन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इससे संबंधित कागजात बुधवार शाम पांच बजे में प्रखंड मुख्यालय में जमा करा दी गई है। पंचायत के 13 में से आठ वार्ड सदस्यों ने जगन्नाथ साह को उप मुखिया के रूप में चुना है। बुधवार को पंचायत भवन में मत विभाजन के दौरान निवर्तमान उपमुखिया राजीव