मीनापुर: धर्मपुर पूर्वी राजकीय मध्य विद्यालय में शराब के नशे में ध्वजारोहण करने पहुंचे प्रधानाचार्य, गिरफ्तारी का फोटो हुआ वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के धर्मपुर पूर्वी राजकीय मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह शराब के नशे में ध्वजारोहण करने पहुंचे। वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने का फोटो रविवार शाम चार बजे से विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नशे में लड़खड़ाते उनके कदम और झंडा फहराने में