मीनापुर: मीनापुर प्रखंड कार्यालय में शराब पीकर पहुंचे विकास मित्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी है।
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड कार्यालय में शराब के नशे में पहुंचे एक विकास मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। गिरफ्तार हुए विकास मित्र का पहचान रानीखैरा पंचायत के रामबालक राम बताया गया है। बताया जा रहा है कि वे शराब पीकर कार्यालय में बहस कर रहे थे।