जतारा: नादिया गांव में शराब के नशे में व्यक्ति ने महिला पर डेला से हमला किया, महिला गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नादिया में बीती रात करीब 11 बजे पीड़ित महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में डेला मार दिया। इस घटना में महिला के सिर व मुंह में गंभीर चोट आ गई। सूचना मिलते ही 100 पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस घटना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।