चौथ का बरवाड़ा में रात के अंधेरे में अवैध बजरी परिवहन का मामला सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बजरी से भरी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रात के अंधेरे में सड़कों से गुजर रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ये ट्रॉलियां तेज रफ्तार से निकलती हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेंगे और अवैध बजरी परिवहन पर कब कार्रवाई होगी?
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #NewsUpdate #highlight Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur Amita Sattavan Journalist Sp Gangapurcity