सवाई माधोपुर: बस स्टैंड के पास कार-बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
सवाई माधोपुर। पुराने शहर के बस स्टैंड स्थित जामा मस्जिद के पास सर्विस सेंटर के सामने कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।