दादरी: सेक्टर-71 के पास से पुलिस ने घर में चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व नकदी हुए बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए घर में चोरी करने वाली एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी किए हुए सोने चांदी के आभूषण व ₹8000 नगद बरामद कर लिए हैं। अभियुक्ता की पहचान मूल रूप से पूजा के रूप में हुई है। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।