दादरी: सेक्टर-61 कट के पास पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अवैध गांजा बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अमित चौधरी के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।