दादरी: बोटैनिकल गार्डन के समीप युवतियों ने बीच सड़क पर कार की छत पर चढ़कर मचाया उत्पात, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा में स्थित बोटैनिकल गार्डन के समीप बीच सड़क पर कार लगाकर कार की छत पर चढ़कर युवतियों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। वहीं हुड़दंग मचाते हुए युवतियों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।