दादरी: आम्रपाली आदर्श सोसाइटी के पास अज्ञात व्यक्तियों ने पिछले 5 दिनों से ऊंट को बनाया बंधक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अम्रपाली आदर्श सोसाइटी के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिछले 5 दिनों से ऊंट को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। वहीं बंधक ऊँट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सोसायटी वासियों ने आशंका जताई है कि ऊंट के साथ कोई गंभीर हादसा हो सकता है।