दादरी: पर्थला सर्विस रोड से पुलिस ने लंबे समय से वांछित शातिर महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, अग्रिम कार्रवाई जारी
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में लंबे समय से वांछित महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता की पहचान मूल रूप से ममता के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि महिला शातिर किस्म की चेन स्नैचर है, जो लंबे समय से जनपद में गिरोह बनाकर चेन लूट आदि की घटनाओं को अंजाम दे रही थी। अभियुक्ता को आज जेल भेजा गया है।