दादरी: सर्फाबाद गांव में नोएडा प्राधिकरण ने किया जनसंवाद का भव्य आयोजन, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को नोएडा के सर्फाबाद गांव में जन संवाद का भव्य आयोजन किया। इस दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जनसंवाद के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।