जलालाबाद: गांव कोला में कार की टक्कर से 5 वर्ष का बालक हुआ घायल ,पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कला निवासी मुकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उनका पुत्र शशांत आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था, तभी DL 9c AN 2336 के चालक ने लापरवाही के चलते उनके बालक के टक्कर मार दी ।जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांगकी