जलालाबाद: आरके धर्मकांटा नगरिया में रोड पर पड़े मलबे से बाइक चालक फिसलकर गिरा, हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर से 12 पत्थर जाने वाले रोड पर आरके धर्म कांटा नगरिया के पास नगर पालिका के कर्मचारियों ने नाले का मिट्टी आदि का मालवा आधी सड़क पर डाल दिया ।जिससे आवागमन में बाधा बनी रही। रात में इसी मलबे में मोहल्ला गौसनगर निवासी युवक चंदू बाइक सहित घुस गया और बाइक फिसलने से वह घायल हो गया।