जलालाबाद: थाना परिसर जलालाबाद में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार ने सुनी जनता की समस्याएं
शाहजहांपुर जनपद के थाना परिसर जलालाबाद में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिला अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार, तहसीलदार पैगाम हैदर एवं कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने जनता की समस्याओं को सुना और जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। आज कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई। लेखपाल ई खतौनी के सर्वे के चलते आज नहीं पहुंचे।