भैंसदेही: नगर, क्षेत्र और धामनगांव में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, किसानों ने ली राहत, मौसम में गिरावट
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के धामनगांव सहित क्षेत्र में आज शनिवार को जमकर बारिश हुई 15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद है खेतों में लगीं मक्का सोयाबीन फसलों के लिए बारिश अमृत साबित हुई तो वहीं एक सप्ताह से गर्म हुए मौसम में भी गिरावट आई । फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बताया है।