हमीरपुर जिले में कुरारा में नाली निर्माण को लेकर पूर्व-वर्तमान चेयरमैन आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति.
कुरारा कस्बा के वार्ड 9 में जल भराव की समस्या को देखने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर से सपा की पूर्व चेयरमैन से विवाद होने पर दोनों में जमकर तू तू मै मै हु और जमकर मारपीट हुई वही जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
कस्बा के वार्ड नंबर 9 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:45 बजे चेयरमैन आशा रानी कबीर नगर पंचायत के कर्मियों के साथ बुलडोजर लेकर जल भराव की समस्या को देखने पहुंची तभी समाजवादी पार्टी की नेत्री व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि से नाले के पानी के रोकने के संबंध में तू तू मैं में होने लगी धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई होने लगी और काफी देर तक एक दूसरे को मारपीट करती रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, सपा नेत्री माया बाल्मिक का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष द्वारा कहा कि उनका मकान गलत बना हुआ है नाली में ईंटों की दो पट्टी व गार्डन गलत बना है यह दोनों गिरेंगे वही विरोध किया तो आशा रानी कबीर ने हाथ पकड़ कर मुझे घसीट कर मारपीट करने लगी, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने बताया कि वार्ड वासियों की जल भराव की शिकायत पर नगर पंचायत के कर्मियों के साथ जेसीबी लेकर वार्ड पहुंची थी जहां माया वाल्मीकि द्वारा नाली का पानी गुम्मा लगाकर अवरुद्ध किया गया था जिसके खुलवाने के लिए कहा गया तो वह भड़क गयी और गाली गलौज करने लगी और ईंट लेकर मारने को दौड़ी और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगी और मारपीट करने लगी. दोनों. पक्षो ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है. वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है..
Hamirpur, Hamirpur | Sep 11, 2026