सारठ: SP के निर्देश पर सारठ पुलिस ने नया खरना से 4 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार, देवघर साइबर थाना भेजा
SP के निर्देश पर सारठ पुलिस ने बीती रात नया खरना से 4 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि देवघर साइबर थाना से मिले लोकेशन पर गांव के एक घर से नया खरना के बीरबल महरा, शशि महरा व निरंजन दास तथा पथरड्डा ओपी के टंगीडीह के श्रीकांत महरा को गिरफ्तार व कई मोबाइल भी जप्त किया है और थाने में घंटों पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे देवघर साइबर थाना भेज दिया है।