खिजरसराय में राजस्व ग्रामों की सुविधाओं का सर्वे तेज, बीडीओ पूजा गहलौत ने की समीक्षा बैठक
खिजरसराय (गया): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा गहलौत ने खिजरसराय प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में उनकी अध्यक्षता में सभी संबंधित कर्मियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीडीओ ने सर्वेक्षण कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों को अगले 10 दिनों के भीतर सर्वे कार्य हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे की रिपोर्ट पूरी तरह तथ्यात्मक, पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में इसका उपयोग किया जा सके।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार शांत, सविता कुमारी, विनता कुमारी एवं संगम कुमारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
#Khizersarai #Gaya #BDOPoojaGehlot #Survey #RevenueVillage #Bihar #Development #FacebookNews