गोहरगंज: रायसेन में कार के टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, 25 दिन बाद FIR दर्ज
रायसेन जिले के उमरिया चौराहे पर 17 अक्टूबर को कार की टक्कर से बाइक सवार 42 वर्षीय नितिन राजपूत घायल हो गए थे। गंभीर चोटों के कारण उनका ऑपरेशन हुआ और 25 दिन बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।