सलकनी वर्धमान रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास तेज रफ्तार अज्ञात आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजू लोवंशी और कपिल लोवंशी घायल हो गए। दोनों क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे। घायलों को निजी वाहन से मंडीदीप अस्पताल पहुंचाया गया। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही है।