मंडीदीप में नगर पालिका द्वारा शहर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे चार सुलभ शौचालयों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस ने निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रभारी इंजीनियर सतीश उजालिया ठेकेदारों से मिलीभगत कर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।