गोहरगंज: गौहरगंज पुलिस ने डीजल चोर गिरोह को पकड़ा, बोलेरो सहित ₹6.20 लाख का सामान जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले के गौहरगंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित कुल 6.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।