मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने रविवार शाम 7:00 बजे पुलिस वालों को निर्देशित किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई हो और जुर्माना भी लगाया जाए। टी आई का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है।