लालगंज: लहंगपुर बाजार के सर्विस लेन पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित लहंगपुर बाजार के सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरबी 5879 की पुलिस ने एंबुलेंस 1033 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा।