पडरौना: कुशीनगर के पड़रौना जू. हाई स्कूल में शुरू हुआ 15 दिवसीय स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम
कुशीनगर के जूनियर हाईस्कूल पडरौना परिसर में गुरुवार दोपहर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो / स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद विजय कुमार दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और सीडीओ की उपस्थिति में किया गया। सांसद विजय दुबे ने कहा — “यह मेला सिर्फ उत्सव नहीं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।